पुलिस चौकी शिवाला से 150 मीटर दूर दवा कारोबारी को मार्ग में घेरकर लूटपाट के बाद गोली मारकर घायल करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। 4 नवंबर की रात लगभग 11.45 बजे तीन बदमाशों ने इंद्रप्रीत सिंह को निशाना बनाया था। आरोपी उससे 3 हजार रुपए नकदी, नकली सोने का कड़ा, अंगूठी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। वारदात के बीच हाथापाई में आरोपियों ने इंद्रप्रीत की बाईं टांग में गोली मार दी थी। पुलिस ने 7 नवंबर को तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

डीसीपी सिटी जसकीरत विजय सिंह तेजा ने बताया कि वारदात के पश्चात एसीपी ईस्ट और थाना ए डिवीजन की टीमों ने तकनीकी तरीके से जांच शुरू की। लगातार जांच के पश्चात पुलिस ने तीन आरोपियों रोहित उर्फ सेम, कंवरजीत सिंह निवासी खंडवाला, छेहर्टा और संजय कुमार उर्फ मोटा निवासी जामुन वाला चौक को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी, एक मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल अभी बरामद नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों का रिमांड लेकर हथियार की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पिस्तौल शीघ्र बरामद किया जाएगा।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर