- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Protest Against Charging Rs 700 More As Fee For CPD Training In Mohali
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12 नवंबर को मोहाली मुख्यालय में होने वाली सीपीडी ट्रेनिंग और 700 रुपए फीस लेने के फैसले का स्कूल संघों ने विरोध किया है। रासा पंजाब, पारस पंजाब, रासा यूके और रासा पंजाब ग्रुप की मीटिंग में मांग की गई कि ट्रेनिंग जिला स्तर पर या ऑनलाइन करवाई जाए। संघों का कहना है कि दूर-दराज से प्रिंसिपलों को मोहाली बुलाना उचित नहीं है।
निजी स्कूलों में 80% महिला प्रिंसिपल हैं, जिनकी सुरक्षा भी फिक्र का विषय है। संघों ने 700 रुपए फीस को आर्थिक बोझ बताते हुए माफ करने की मांग की है। बैठक में तरनतारन के सचिव सिंह संधू, गुरदीप सिंह रंधावा, जगतपाल महाजन, सुजीत शर्मा बबलू, हरपाल सिंह यूके, सुखविंदर सिंह, राजकंवलप्रीत सिंह लक्की और चरणजीत सिंह गुराया सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।







