- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- 60% Of The Work On The Critical Care Block Remains, And The Challenge Is To Complete It By February.
भास्कर न्यूज | अमृतसर सिविल अस्पताल में बन रहे 77 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। जुलाई 2025 में प्रारंभ हुए प्रोजेक्ट का जून 2026 तक 28% काम पूरा हुआ था। इसके बाद 4 माह में प्रगति केवल 12% बढ़कर करीब 40% तक पहुंची है। अभी 6
हालांकि, निर्माण में देरी के साथ उपकरणों की खरीद और स्टाफ की व्यवस्था भी वक्त पर करना जरूरी होगा। क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल परिसर के सामने पुरानी लॉन्ड्री की खाली जमीन पर बनाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर अमन सिंह के मुताबिक, फरवरी 2027 तक भवन अस्पताल प्रशासन को सौंपने का टारगेट है। लगभग 4,534.88 वर्ग मीटर (1.12 एकड़) जमीन पर बनने वाले भवन का कुल निर्मित इलाका लगभग 5,321 वर्ग मीटर है। इसमें ग्राउंड फ्लोर और चार मंजिलें प्रस्तावित हैं।
परिसर में 75 वाहनों की पार्किंग, एंबुलेंस हेतु रैंप, अंदरूनी सड़क, केंद्रीय ऑक्सीजन आपूर्ति, एयर कंडीशनिंग और बिजली सब-स्टेशन की व्यवस्था होगी। सिविल चिकित्सालय में पर्याप्त क्रिटिकल केयर सुविधाएं नहीं होने की वजह से गंभीर मरीजों को अनेक बार गुरु नानक देव चिकित्सालय या अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों में रेफर करना पड़ता है। अमृतसर के अलावा अजनाला, अटारी, लोपोके और रमदास सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भी मरीज यहां पहुंचते हैं। नया ब्लॉक प्रारंभ होने से गंभीर मरीजों को यहीं बेहतर इलाज मिल सकेगा।







