जालंधर | स्थानीय देश भगत स्मारक में तर्कशील सोसायटी की मीटिंग पूर्व प्रधान नसीब चंद बब्बी की अगुवाई में हुई। मीटिंग की शुरुआत मौजूदा प्रधान परमजीत कीर्ति ने शोक प्रस्ताव रखकर की। इसमें दिवंगत साथियों के परिजनों एवं हजारा राम खुरला किंगरा और तर्कशील नेता कुलविंदर नगारी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। मीटिंग में सोसायटी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में कहा गया कि विद्यार्थियों को ज्यादा चेतन करने और वैज्ञानिक विचारों से परिचित कराने हेतु स्कूलों-कॉलेजों की सुबह की सभाओं में जाकर जागरूकता गतिविधियां की जाएंगी। दिसंबर महीने में दर्शन शास्त्र'' पुस्तक पर विचार-चर्चा और पंजाब की मौजूदा परिस्थितियों पर गंभीरता से चर्चा हेतु सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया।