शौर्य चक्र विजेता कॉमरेड बलविंदर सिंह संधू हत्याकांड के अभियुक्त नवप्रीत सिंह उर्फ नव को कोर्ट से राहत नहीं मिली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष कोर्ट ने उसकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अभियुक्त ने अपनी साली की शादी में शामिल होने हेतु जमानत

कोर्ट ने थाना झब्बाल के एसएचओ की रिपोर्ट को भी महत्वपूर्ण माना। पुलिस ने आशंका जताई थी कि जेल से बाहर आने पर आरोपी फरार हो सकता है। NIA के स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और स्थानीय पुलिस ने भी जमानत का विरोध किया था। इन दलीलों के आधार पर अदालत ने याचिका खारिज कर दी।

हाईकोर्ट से याचिका वापस लेकर निचली अदालत पहुंचा था अभियुक्त

विज्ञापनIn-Article Banner

आरोपी नवप्रीत सिंह ने पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन पश्चात में इसे वापस ले लिया। इसके बाद उसने NIA की विशेष अदालत में अंतरिम जमानत की अर्जी लगाई। उसने दलील दी थी कि उसकी पत्नी की सगी बहन किरणप्रीत कौर की शादी 23 नवंबर को है। मिलनी और आनंद कारज जैसी पारिवारिक रस्मों में जीजा के तौर पर उसकी मौजूदगी आवश्यक है।

अभियुक्त ने अपनी दलील के समर्थन में गांव और ससुराल पक्ष की पंचायतों का हवाला देते हुए बताया था कि उसके फरार होने की कोई आशंका नहीं है। हालांकि, पुलिस ने इसका विरोध करते हुए उसे आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया और फरार होने की आशंका जताई।

शौर्य चक्र विजेता कामरेड बलविंदर सिंह पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के साथ । फाइल फोटो

घर-कम-स्कूल में घुसकर मारी थी गोलियां

गौरतलब है कि 16 अक्टूबर 2020 को तरनतारन में शौर्य चक्र विजेता कॉमरेड बलविंदर सिंह संधू की उनके घर-कम-स्कूल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। NIA की छानबीन में हत्या के पीछे विदेशी हैंडलरों और खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट से जुड़ी साजिश सामने आने का दावा किया गया था।

जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी नवप्रीत सिंह पर इल्जाम है कि उसने अपने साथियों के साथ स्कूल की रेकी की थी। वारदात के पश्चात हमलावरों के कपड़े जलाकर सबूत मिटाने में भी उसकी भूमिका बताई गई थी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट