- Hindi News
- Local
- Punjab
- Patiala
- Patiala Bank Manager Murder Case | Shot Dead Before Wife
पटियाला की अफसर कॉलोनी में देर रात दोस्तों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया, जहां चमकौर सिंह नामक व्यक्ति ने अपने परिचित रजत शर्मा को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल 34 वर्षीय रजत ने आज तड़के एक निजी अस्पताल में इलाज के बीच जान गंवा दी
पत्नी के सामने मारी गोली, शोर मचाने पर भागा अभियुक्त प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देर रात रजत शर्मा अपने जानकार चमकौर सिंह के साथ बैठा था और इसी बीच रजत की पत्नी भी वहीं मौजूद थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर चमकौर सिंह ने रजत पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। रजत की पत्नी के शोर मचाने पर अभियुक्त मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में रजत को तुरंत एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के बीच उसकी जान चली गई।
अभियुक्त पर केस दर्ज, गिरफ्तारी हेतु छापेमारी तेज घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी सिटी संजीव सिंगला ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर अभियुक्त चमकौर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ग्राम मुंकेरी का रहने वाला है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।
निजी बैंक में मैनेजर थे रजत, परिवार में चार साल की बेटी मृतक रजत शर्मा एक निजी बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। रजत अपने पीछे पत्नी और चार वर्ष की मासूम बेटी छोड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को शीघ्र ही हिरासत में ले लिया जाएगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







