राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने मंगलवार को जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स पठानकोट में जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में केंद्र सरकार की विभिन्न प्रायोजित योजनाओं

मीटिंग में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राकेश मीना, समस्त एसडीएम सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अफसर मौजूद रहे। प्रियांक कानूनगो ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि मानवाधिकारों की रक्षा करने और आम जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए समस्त महकमा आपसी तालमेल के साथ कार्य करें तथा जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाएं।

सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे कोई भी नागरिक

विज्ञापनIn-Article Banner

बैठक को संबोधित करते हुए प्रियांक कानूनगो ने स्पष्ट शब्दों में बताया कि मानवाधिकारों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को मान-सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करने का पूरा अधिकार है और यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि कोई भी व्यक्ति अपने बुनियादी अधिकारों और सरकारी जनकल्याणकारी सुविधाओं से वंचित न रहे।

सरकार की योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शिता से फायदा पहुंचाने के निर्देश

प्रियांक कानूनगो ने बच्चों की सुरक्षा, महिलाओं के अधिकारों, बुजुर्गों की देखभाल, दिव्यांगजनों के कल्याण, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की और अधिकारियों से इन योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की सूचना ली। उन्होंने अफसरों को कड़े निर्देश दिए कि:

समयबद्ध लाभ: सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए।

त्वरित कार्रवाई: मानवाधिकारों के उल्लंघन या किसी भी तरह की शिकायत प्राप्त होने पर बिना किसी देरी के नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

कमजोर वर्गों के प्रति बरतें संवेदनशीलता

एनएचआरसी सदस्य ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और समाज के कमजोर वर्गों से संबंधित मामलों को पूरी संवेदनशीलता के साथ निपटाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस थानों और सरकारी दफ्तरों में अपने कामकाज के लिए आने वाले आम नागरिकों के साथ सत्कार और सम्मानपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट