भास्कर न्यूज़| लुधियाना सेवादार लाडले खाटू श्याम के दुगरी और समूह खाटू श्याम प्रेमियों की ओर से शनिवार शाम को श्री श्याम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जानकारी देते हुए आयोजकों ने कहा कि पूज्य गुरुदेव बाबा कुलवंत भल्ला और गुरुदेव प्रवीण चौधरी के सानिध्य में आयोजित किए जा रहे इस धार्मिक कार्यक्रम में जयपुर से श्याम की दीवानी ऋतु पांडे और श्याम लाडला सुखबीर बठिंडा वाले अपनी हाजिरी भरेंगे। और श्रद्धालुओं को भजनों की रस गंगा से सारोबार किया जाएगा। इस घटनास्थल पर दशहरा ग्राउंड दुगरी फेस टू में भव्य दरबार सजाया जाएगा छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं पर इत्र वर्षा की जाएगी।