तरनतारन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से संचालित ‘सखी सृजन केंद्र’ में सिलाई कोर्स पूरा करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी बीच प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित भी किया गया।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव सरबजीत सिंह थिंद ने कहा कि इस पहल का मकसद महिलाओं और लड़कियों को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाना और उनके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि सिलाई का प्रशिक्षण लेने के पश्चात महिलाएं घर से ही काम आरंभ कर सकती हैं। इससे वे स्वरोजगार के जरिए अपनी आर्थिक हालत मजबूत कर सकती हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

रेडक्रॉस सोसायटी केंद्र में महिलाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उनके हुनर को निखारने का प्रयास कर रही है। प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाली प्रशिक्षु महिलाओं ने प्रशिक्षण देने हेतु सोसायटी का आभार जताया।

थिंद ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देते हैं। सोसायटी की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन जारी रखे जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इनका लाभ उठा सकें।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट