जालंधर | 66 फुट रोड स्थित एजीआई अर्बाना जालंधर हाइट्स-2 के ग्लास हाउस में 21 नवंबर को श्री गुरु नानक देव का पावन प्रकाश पर्व पारंपरिक धार्मिक मर्यादा के मुताबिक मनाया जाएगा। कार्यक्रम एजीआई इंफ्रा लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है, जिसमें कंपनी प्रबंधन ने अपने विभिन्न आवासीय प्रोजेक्टों के निवासियों और आसपास के क्षेत्रों की संगत को शामिल होने का निमंत्रण दिया है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे पवित्र रहिरास साहिब के पाठ से होगी। शाम 7 बजे कीर्तन और अरदास रखी गई है। रात 9:30 बजे गुरु का लंगर लगाया जाएगा और समापन भी लंगर के साथ होगा। एजीआई इंफ्रा लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सुखदेव सिंह और एजीआई एजुकेशनल सोसाइटी की चेयरपर्सन सलविंदरजीत कौर ने भी गुरु नानक देव की शिक्षाओं की प्रासंगिकता पर जोर दिया।
एजीआई इंफ्रा में 21 को मनाएंगे गुरुपर्व
जालंधर | 66 फुट रोड स्थित एजीआई अर्बाना जालंधर हाइट्स-2 के ग्लास हाउस में 21 नवंबर को श्री गुरु नानक देव का पावन प्रकाश पर्व पारंपरिक धार्मिक मर्यादा के मुताबिक मनाया जाएगा। कार्यक्रम एजीआई इंफ्रा लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है, जिसमें कंपनी प्रबंधन ने अपने विभिन्न आवासीय प्रोजेक्टों के निवासियों…
EEditor
15 नव॰ 2026, 11:40 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E






