- Hindi News
- Local
- Punjab
- Kapurthala
- Kapurthala Guru Nanak Dev Prakash Parv Nagar Kirtan | Photos & Updates
श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर रविवार सुबह 4:30 बजे कपूरथला के श्री स्टेट गुरुद्वारा साहिब से भव्य पैदल यात्रा निकाली गई। यात्रा सुल्तानपुर लोधी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में संपन्न होगी। फूलों से सजी श्री गुरु
पांच प्यारों की अगुवाई में निकली यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संगत ने ‘श्री धन गुरु नानक’ और ‘वाहेगुरु जी’ का सिमरन करते हुए कीर्तन किया और गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
श्रद्धालुओं ने पुष्प बारिश कर संगत का स्वागत किया
यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प बारिश कर संगत का स्वागत किया। मार्ग में जगह-जगह लंगर भी लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं हेतु खाने-पीने की व्यवस्था की गई।
पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए
यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे मार्ग पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







