अमृतसर | श्री गुरु रविदास जी की यात्रा के स्वागत और प्रबंधन को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष सलिल कपूर ने जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसमें भाजपा अमृतसर के सह प्रभारी और पठानकोट के पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा विशेष रूप से शामिल हुए। अनिल वासुदेवा ने जानकारी दी कि यात्रा 19 नवंबर को दोपहर पश्चात वेरका से अमृतसर पहुंचेगी। यहां से हाल बाजार स्थित केंद्रीय श्री गुरु रविदास मंदिर तक निकाली जाएगी, जहां कीर्तन समागम होगा। इसमें संत समाज और धार्मिक जत्थेबंदियां शामिल होंगी। यात्रा रात को अमृतसर में रुकेगी और 20 नवंबर को अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी। सलिल कपूर ने बताया कि मार्ग में विभिन्न धार्मिक संस्थाएं यात्रा का स्वागत करेंगी। इसके लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। बैठक में जिला महासचिव मोहित महाजन, गौतम अरोड़ा, सरबजीत सिंह शंटी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
श्री गुरु रविदास जी की यात्रा को लेकर की मीटिंग
अमृतसर | श्री गुरु रविदास जी की यात्रा के स्वागत और प्रबंधन को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष सलिल कपूर ने जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसमें भाजपा अमृतसर के सह प्रभारी और पठानकोट के पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा विशेष रूप से शामिल हुए।
EEditor
15 नव॰ 2026, 06:04 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E
संबंधित ख़बरें
पंजाब
पंजाबएजीआई इंफ्रा में 21 को मनाएंगे गुरुपर्व
5 घंटे पहले 1
पंजाब
पंजाब10 फीट ऊंचे वॉच टावर और आधुनिक कंटेनर से लैस
9 घंटे पहले 1
पंजाबअमृतसर लॉ कॉलेज ने मनाई ग्रीन दिवाली
10 घंटे पहले 1
पंजाब