- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Goindwal Central Jail Raid | Mobile Phones And SIM Cards Seized
श्री गोइंदवाल साहिब स्थित सेंट्रल जेल में चलाए गए तलाशी अभियान के बीच चार कैदियों के पास से 6 टच स्क्रीन मोबाइल फोन, एक कीपैड फोन और 3 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर छानबीन
डीएसपी गोइंदवाल साहिब हरमीक सिंह ने जानकारी दी कि जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जसवंत सिंह, मनजीत सिंह और कुलवंत सिंह की ओर से पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी गई थी। तलाशी अभियान के बीच धमनबीर सिंह (निवासी अटारी), लवप्रीत सिंह (निवासी भिखीविंड), सुखदेव सिंह (निवासी देवीदासपुरा) और मनजीत सिंह (निवासी झबाल) के पास से ये मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुए, जिन्हें जेल अधिकारियों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
मामले में एएसआई निशान सिंह, एएसआई राजीव कुमार और एएसआई अर्जुन सिंह ने कानूनी कार्रवाई करते हुए चारों कैदियों के खिलाफ प्रिजन एक्ट की धारा 42ए और 48ए के तहत मुकदमा नंबर 622, 623, 624 और 625 दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जेल के भीतर मोबाइल फोन पहुंचने के मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। छानबीन के बीच यह पता लगाया जा रहा है कि ये फोन कैदियों तक कैसे पहुंचे और इसमें किन अज्ञात लोगों की भूमिका है। इसके अलावा जब्त किए गए फोन और सिम कार्ड के डेटा व कॉल डिटेल की भी गहनता से जांच की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़ा जा सके।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







