जीआरपी पुलिस ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को 120 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमरीक सिंह उर्फ गोरा निवासी वार्ड नंबर 12, लहरागागा, जिला संगरूर और जगतार सिंह उर्फ गग्गी निवासी वार्ड नंबर 13, लहरागागा के रूप में हुई है। एएसआई स्वर्ण सिंह जीआरपी ने पुलिस पार्टी के साथ 22 नवंबर को कार्रवाई करते हुए अमरीक सिंह से 80 ग्राम और जगतार सिंह से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना जीआरपी लुधियाना में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
120 ग्राम हेरोइन समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार
जीआरपी पुलिस ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को 120 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमरीक सिंह उर्फ गोरा निवासी वार्ड नंबर 12, लहरागागा, जिला संगरूर और जगतार सिंह उर्फ गग्गी निवासी वार्ड नंबर 13, लहरागागा के रूप में हुई है।
EEditor
24 नव॰ 2026, 11:19 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E






