- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Prayers Were Offered For World Peace In The Village Of Matti.
गांव मट्टी में श्रीमद्भगवत कथा का आयोजन करवाया गया है, इसका समापन शुक्रवार को विश्व शांति हेतु हवन के साथ हुआ। कथा वाचक सुमित भारद्वाज शास्त्री ने बताया कि पावन कथा को सुनने से मानव को मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवत कथा जीवन में जीने का सही रास्ता दिखाती है और जीवन में सदा ही अच्छे कार्य करने हेतु प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने उपस्थित संगत से बताया कि हमें जीवन में सदा ही दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए। कथा के समापन पर उपस्थित संगत ने कथा वाचक व उनकी टीम को यथायोग्य दक्षिणा और उपहार देकर आशीर्वाद लिया। कथा के समापन पर आयोजकों की ओर से अटूट लंगर लगाया गया। यहां सरपंच पूनम, समाज सेवक सुरिंद्र कुमार समाज, पंच नारायण सिंह, सुरिंद्र सिंह, सुरेश, अमित सिंह, राम सिंह, सुरिष्ठा, शकुंतला, नीलम, दामिनी ज्योति, चंद्रकांता, कांता देवी, शुभ लता, सपना देवी, मधुबाला, रितु देवी, राय सिंह और मौजूद रहे।







