- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mansa
- Teachers Condemn The Imposition Of Rs 1000 Late Fee For Amendments In Forms.
मानसा| डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा फार्मों में त्रुटियों और संशोधन हेतु 1000 रुपये लेट फीस लगाने के फैसले की कड़ी निंदा की है। संगठन ने इसे छात्र और अध्यापक विरोधी फैसला बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की
राज्य अध्यक्ष दिग्विजय पाल शर्मा, महासचिव रेशम सिंह बठिंडा, जिला अध्यक्ष करमजीत तामकोट और हरजिंदर अनूपगढ़ ने कहा कि तकनीकी खामियों, पोर्टल की समस्याओं और कार्यालयी गलतियों की वजह से फार्मों में त्रुटियां रह जाती हैं। ऐसे में विद्यार्थियों से भारी फीस वसूलना उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना है। संगठन ने मांग की कि 1000 रुपये लेट फीस वापस लेकर फार्मों में संशोधन के लिए पोर्टल निशुल्क खोला जाए एवं भविष्य में निर्णय लेने से पहले अध्यापक संगठनों से विचार-विमर्श किया जाए। डीटीएफ ने चेतावनी दी कि निर्णय वापस नहीं लेने पर बोर्ड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर निधान सिंह, शिंगारा सिंह, तरसेम बोड़ावाल, हरफूल सिंह, राजिंदरपाल सहित अन्य अध्यापक नेता उपस्थित थे।







