पठानकोट | ग्राम वहदोचक्क में आयोजित एक आयोजन के बीच 'मेरा घर मेरे नाम' योजना के तहत लाल लकीर के भीतर रहने वाले 85 परिवारों को मालिकाना हक के प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की पत्नी व सरपंच उर्मिला देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर ब्लॉक समिति बमियाल के चेयरमैन सोहन लाल, शशि पाल, गांव वहदोचक्क की सरपंच वीणा देवी, अश्वनी कुमार और रमेश कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।