• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • Amid The Chanting Of Gurbani And A Shower Of Flowers, The Nagar Kirtan Was Held, Painting Every Street In The City With The Colours Of Devotion.

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में एसजीपीसी की ओर से संगत के साथ मिलकर श्री अकाल तख्त साहिब से शहर कीर्तन सजाया गया। अरदास के पश्चात सचखंड श्री हरमंदर साहिब के प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप को पालकी साहिब में सुशोभित किया। नगर कीर्तन के बीच बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया।

स्कूली बच्चों, बैंड पार्टियों और गतका पार्टियों ने पूरे जोश के साथ शहर कीर्तन में हिस्सा लिया। शहर कीर्तन के मार्ग में संगत ने चाय- पानी और लंगर की व्यवस्था की। नगर कीर्तन के बीच श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी गुरमुख सिंह, शिरोमणि कमेटी सदस्य भाई राजिंदर सिंह मेहता, भाई अजैब सिंह अभ्यासी, सचिव बलविंदर सिंह काहलवां, गुरिंदर सिंह मथरेवाल, निजी सचिव शहबाज सिंह, अतिरिक्त सचिव भगवंत सिंह धंगेरा, जसविंदर सिंह जस्सी, बिजै सिंह, तेजिंदर सिंह पड्डा, श्री दरबार साहिब के मैनेजर मेजर सिंह, उप सचिव हरभजन सिंह वक्ता, मनजीत सिंह, सुखबीर सिंह, गुरमीत सिंह मुक्तसर, निशान सिंह, स. मलकीत सिंह बहराल, प्रबंधक नरिंदर सिंह, अतिरिक्त प्रबंधक गुरप्रीत सिंह, बिक्रमजीत सिंह झंगी, गुरिंदर सिंह देवीदासपुरा, युवराज सिंह, जसबीर सिंह, गुरविंदर सिंह भोमण इत्यादि मौजूद थे।

प्रकाश पर्व के मौके पर 24 नवंबर को सुबह 11 बजे से श्री हरमंदर साहिब, श्री गुरुद्वारा अटल राय साहिब व श्री अकाल तख्त साहिब में सुंदर जलौ सजाए जाएंगे। श्री हरमंदर साहिब परिसर में दीपमाला की जाएगी, एक लाख से ज्यादा दीये जलाए जाएंगे। शाम 7 बजे श्री रहरास साहिब के पाठ के पश्चात आतिशबाजी होगी। प्रकाश पर्व पर एक लाख से ज्यादा संगत श्री हरमंदर साहिब में माथा टेकेगी।

विज्ञापनIn-Article Banner

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एड. हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी पूरी मानवता के सर्वव्यापी नेता हैं, जिनकी विचारधारा और जीवन मार्गदर्शन पूरी दुनिया हेतु रोशनी की किरण है। गुरु साहिब ने अपनी दिव्य शिक्षाओं के माध्यम से मानवता को जाति, वर्ग, अंधविश्वास और भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि गुरु साहिब दबे-कुचले वर्गों की आवाज बनकर मानवीय समानता और सच्चाई हेतु खड़े रहे। एडवोकेट धामी ने संगत से गुरु साहिब की बाणी और शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया। पावन स्वरूप पर पुष्पवर्षा

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट