चंडीगढ़ में 20 से 22 नवंबर तक सेक्टर-10 स्थित म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी के सामने ओपन ग्राउंड में चंडीगढ़ कार्निवल-2026 आयोजित किया जाएगा। इसे देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कार्निवल के बीच भारी संख्या में लोगों और वाह

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइकिल ट्रैक, पैदल चलने के मार्ग और नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने या चलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को टो भी किया जा सकता है। यदि किसी वाहन को टो किया जाता है या क्लैंप लगाया जाता है तो वाहन मालिक ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1073 पर संपर्क कर सकते हैं।

सेक्टर-9, 10, 16 और 17 में बनाए पार्किंग स्थल

विज्ञापनIn-Article Banner

कार्निवल में आने वाले लोगों हेतु 12 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इनमें सेक्टर-10 में आर्मी टैंक के पास ओपन ग्राउंड पार्किंग, आर्ट कॉलेज के सामने कच्ची पार्किंग और स्केटिंग रिंग ग्राउंड शामिल हैं।

इसके अलावा सेक्टर-9 में चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड और यूटी सचिवालय के पीछे पार्किंग, पंजाब पुलिस मुख्यालय के पीछे से केंद्रीय सदन तक पार्किंग और मध्य रास्ता पर सेक्टर-9 के एससीओ के सामने पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

सेक्टर-16 में रोज गार्डन के प्रमुख गेट के सामने और पीछे की तरफ पार्किंग की सुविधा होगी। सेक्टर-17 में होटल ताज के सामने, टीडीआई मॉल के सामने, मल्टीलेवल पार्किंग और सेक्टर-17 के अन्य निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

पिक एंड ड्रॉप हेतु 2 जगह तय

ट्रैफिक पुलिस ने पिक एंड ड्रॉप हेतु 2 स्थान निर्धारित किए हैं। इनमें सेक्टर-9 के कार्यालयों के पीछे और सेक्टर-10 में स्केटिंग रिंग के पीछे स्लिप रोड शामिल हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे इन्हीं स्थानों पर सवारियों को उतारें और बैठाएं।

जाम में धैर्य रखने और कार पूलिंग की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जाम की हालत में धैर्य रखें और बेवजह हॉर्न न बजाएं। वाहनों की संख्या अधिक होने की संभावना को देखते हुए कार पूलिंग, टैक्सी-कैब और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। कार्निवल के बीच जरूरत के अनुसार कुछ सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही प्रतिबंधित या डायवर्ट भी की जा सकती है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि हुड़दंग करने, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या सुरक्षा में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मेडिकल सहायता की जरूरत वाले लोगों और एंबुलेंस, फायर टेंडर तथा शव वाहन जैसी आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही सुचारू रखी जाएगी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट