- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Nakodar
- Nakodar BJP Councilor Cyber Fraud | Phone Hacked Through Suspicious Link
जालंधर (देहाती) पुलिस के साइबर क्राइम थाने में नकोदर की भाजपा पार्षद सोनल बजाज से 7.91 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के प्रकरण में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
शिकायत के अनुसार, ठगी की कुल रकम 7,91,226.20 रुपये है। इल्जाम है कि ऑनलाइन शॉपिंग के बीच मोबाइल पर आए एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक हो गया। इसके बाद ठगों ने फोन से जुड़े दो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर अलग-अलग खातों में लाखों रुपये की खरीदारी और भुगतान किया।
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आया संदिग्ध लिंक
नकोदर के मोहल्ला आदर्श शहर निवासी भाजपा पार्षद सोनल बजाज के पति अजय बजाज ने बताया कि करीब चार दिन पहले उनकी पत्नी ऑनलाइन शॉपिंग हेतु एक ऐप देख रही थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक संदिग्ध लिंक आया। उन्होंने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उनका फोन हैक हो गया।
दो क्रेडिट कार्ड से की लाखों की खरीदारी और पेमेंट
अजय बजाज के अनुसार, फोन हैक होने के पश्चात ठगों ने उससे जुड़े दो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया। अलग-अलग खातों के जरिए लाखों रुपये की खरीदारी और भुगतान कर दिया।
परिवार को ठगी का पता चला तो उन्होंने संबंधित बैंक और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। इसके पश्चात बैंक ने आगे होने वाले भुगतान रोक दिए।
शिकायत के बाद अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज
पड़ताल अफसर गगनदीप सिंह ने जानकारी दी कि शिकायत की शुरुआती जांच के पश्चात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे छानबीन कर रही है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







