- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Mohali Murder Case | Accused Nirmal Singh Bail Plea Rejected By Court
मोहाली के गांव चाचू माजरा में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति निर्मल सिंह को कोर्ट से राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अभियुक्त 27 सितंबर 2023 अर्थात तीन साल हिरासत में है। बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि घटना की गवाह मृतका
बचाव पक्ष ने उठाए ये प्रश्न
आरोपी के वकील ने कोर्ट में बताया कि निर्मल सिंह निर्दोष है और उसे झूठा फंसाया गया है। बचाव पक्ष ने दलील दी कि मृतका ने मारपीट को लेकर कभी आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं दी थी। किसी दूसरी महिला की संलिप्तता की जांच भी नहीं की गई। पुलिस ने अभियुक्त के कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी हासिल नहीं किए। इसके अतिरिक्त घटना की गवाह मृतका की बेटी अपने वक्तव्य से मुकर गई है।
कोर्ट ने बताया- समस्त साक्ष्यों का मूल्यांकन जरूरी
अदालत ने अपने आदेश में बताया कि पत्नी की हत्या का अपराध बेहद गंभीर और घिनौनी प्रकृति का है। भले ही मृतका की बेटी अपने वक्तव्य से मुकर गई हो, किंतु इससे अभियुक्त की आपराधिक जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती। अभियुक्त के खिलाफ अंतिम राय बनाने हेतु सरकारी पक्ष की ओर से पेश समस्त साक्ष्यों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का मूल्यांकन करना जरूरी है। कोर्ट ने यह भी कहा कि एक गवाह के पक्षद्रोही होने से यह नहीं माना जा सकता कि अभियुक्त हर हाल में बरी हो जाएगा। कोर्ट ने आरोपी के फरार होने और गवाहों को प्रभावित करने की आशंका को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2011 में रुपिंदर कौर की शादी निर्मल सिंह के साथ हुई थी। उनके एक बेटी लवलीन कौर और एक बेटा बाबनप्रीत सिंह है। दोनों बच्चों की उम्र क्रमश: करीब 11 और 8 वर्ष है।
आरोप है कि निर्मल सिंह सरहिंद के फायर ब्रिगेड महकमा में अस्थायी तौर पर काम करता था और शराब पीने का आदी था। वह प्रायः पत्नी के साथ झगड़ा और मारपीट करता था। रुपिंदर ने अपने भाई को बताया था कि उसके पति के किसी दूसरी महिला के साथ रिश्ते हैं।
30 अगस्त 2023 को रुपिंदर अपने मायके आई थी। उसने भाई और माता-पिता को कहा कि पति उसके साथ मारपीट करता है और धमकियां देता है।
इसके पश्चात 15 सितंबर 2023 को रुपिंदर के ससुर ने उसके मायके वालों को फोन कर जानकारी दी कि उसकी तबीयत खराब है और वह बेहोश पड़ी है। जानकारी मिलने पर भाई अपने माता-पिता के साथ गांव चाचू माजरा पहुंचा। वहां रुपिंदर बिस्तर पर मृत मिली।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि निर्मल सिंह ने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी बहन की हत्या की है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति को प्रकरण में नामजद किया था।







