- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Amritpal Singh Dadi Charan Kaur Death | Jallupur Kheda Punjab Funeral
पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर का रविवार शाम निधन हो गया। वह 84 साल की थीं। परिवार के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। ब्रेन हेमरेज की वजह से उनका निधन हुआ। उनका पार्थिव शरीर अमृतसर स्थित उनके पैतृ
माता चरण कौर के निधन के पश्चात परिवार में शोक का माहौल है। उनके लिए यह बात भी दुखद रही कि जीवन के आखिरी वक्त में वह अपने पोते अमृतपाल सिंह को सामने से नहीं देख सकीं। परिवार के अनुसार, उनकी दिली इच्छा थी कि अंतिम सांस लेने से पहले वह अपने पोते का चेहरा देख सकें। अमृतपाल सिंह की लंबे समय से चल रही नजरबंदी को लेकर वह काफी चिंतित रहती थीं।
कुछ दिन पहले ही अदालत के आदेश पर अमृतपाल सिंह की अपनी दादी से वीडियो कॉल के जरिए वार्ता हुई थी। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के वकीलों ने उनकी बीमार दादी से बात करवाने के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। इसके बाद कोर्ट ने बातचीत हेतु 10 मिनट का वक्त दिया था।
तीनों को अंतिम संस्कार में लाने हेतु वकीलों ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया
परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, माता चरण कौर का अंतिम संस्कार उनके बेटे हरजीत सिंह, पोते अमृतपाल सिंह और दोहते सुखमनजीत सिंह की मौजूदगी में करवाने की कोशिश की जा रही है। इन तीनों को अंतिम संस्कार में शामिल करवाने के लिए अमृतपाल सिंह के वकीलों ने कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह के अलावा उनके चाचा हरजीत सिंह और दोहते सुखमनजीत सिंह भी जेल में बंद हैं।
23 अप्रैल 2023 से डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं अमृतपाल सिंह
अमृतपाल सिंह को 23 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले 24 फरवरी 2023 को अजनाला थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी के पश्चात से वह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।
वहीं, अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है और कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर चुकी है।







