अमृतसर| पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, बीएसएफ भिखीविंड में वार्षिक खेलकूद समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पहलवान करतार सिंह मुख्य अतिथि और 115 बटालियन बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट वरिन्दर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों और प्राचार्या वंदना त्यागी ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को खेल शपथ दिलाई। करतार सिंह ने युवाओं को खेल को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, रिले रेस, रस्साकशी व लेमन-एंड-स्पून रेस आयोजित हुई। अंत में विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में स्पोर्ट्स मीट
अमृतसर| पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, बीएसएफ भिखीविंड में वार्षिक खेलकूद समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पहलवान करतार सिंह मुख्य अतिथि और 115 बटालियन बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट वरिन्दर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
EEditor
8 नव॰ 2026, 08:38 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






