- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- BSF Punjab Organised Diwali Millets Mela At Frontier
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पंजाब के फ्रंटियर मुख्यालय में दीपावली के अवसर पर ‘दिवाली-मिलेट्स मेला-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. अतुल फुलझेले, भा.पु.से., महानिरीक्षक, बीएसएफ पंजाब ने किया। कार्यक्रम के बीच डॉ. रूपाली फुलझेले ने अश्विनी स्टेडियम परिसर में नवस्थापित पंजाब फ्रंटियर के प्रतीक चिह्न (फ्रंटियर फॉर्मेशन साइन) का अनावरण किया।
मेले में मिलेट्स से बने पौष्टिक व्यंजन, हस्तशिल्प, पारंपरिक खेल और दीपावली से जुड़ी रंग-बिरंगी वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। कार्यक्रम ‘हरित दिवाली’ थीम के तहत रखा गया। डॉ. अतुल फुलझेले ने उपस्थित अतिथियों और प्रहरी परिवार के सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने जवानों के भोजन में मिलेट्स को शामिल करते हुए इसके उपयोग को प्रोत्साहित किया है।







