होशियारपुर की बलबीर कॉलोनी में शाम को एक खाली प्लॉट में महिला का शव मिला। आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को जानकारी दी।

थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पहचान हेतु शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे तक रखा गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला मोहल्ला बहादुरपुर की रहने वाली हो सकती है। लोगों ने कहा कि उन्होंने उसे अनेक बार नशे की हालत में देखा था। हालांकि, पुलिस ने महिला की पहचान और नशे से जुड़ी जानकारी की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापनIn-Article Banner

पोस्टमार्टम के पश्चात पता चलेगा मृत्यु का कारण

थाना मॉडल टाउन के अफसर बलविंदर सिंह मल्ली ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही स्पष्ट होगा। पुलिस बहादुरपुर क्षेत्र में महिला की पहचान के लिए पूछताछ कर रही है। पहचान होने के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर