फाजिल्का जिले के अबोहर में पुलिस ने चार बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त बाइक 2 से 5 हजार रुपए में बेचते थे।

मंगलवार रात सिटी थाना नंबर एक की टीम ने अनाज मंडी के पीछे से चारों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपी वहां चोरी की बाइक बेचने हेतु ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे।

अभियुक्त नहीं दिखा सके बाइक के दस्तावेज

विज्ञापनIn-Article Banner

थाना प्रभारी परमजीत कुमार ने कहा कि सहायक थानेदार कुलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ अजीत नगर लिंक रोड से अनाज मंडी की ओर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली। पुलिस ने घटनास्थल पर दबिश देकर चारों को दो बाइक के साथ पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी बाइक के दस्तावेज नहीं दिखा सके और संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस रिमांड के बीच अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।

आरोपियों की पहचान डीएवी कॉलेज के पास रहने वाले रोहित सिंह उर्फ डैनवर, ग्राम मम्मूखेड़ा खांटवां के दिलनूर उर्फ नूरसुखदीप, और रवि कुमारके रूप में हुई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) के तहत केस दर्ज किया है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर