- Hindi News
- Local
- Punjab
- Moga
- Moga Railway Park Dead Body Found | Bihar Man Dharmendra Yadav Death
मोगा में अकालसर रोड के फाटकों के पास रेलवे ग्रीन पार्क में मिले शव की पहचान बिहार निवासी धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई है। वह मोगा में रहकर कबाड़ का काम करता था।
रेलवे पुलिस चौकी की इंचार्ज नरेश कुमारी ने जानकारी दी कि धर्मेंद्र पार्क में बेहोशी की हालत में मिला था। समाज सेवा सोसायटी की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस चौकी के सहायक थानेदार त्रिलोक सिंह, गुरप्रीत सिंह और मनिंदर कौर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंपा शव
मृतक के भाई लाल बहादुर, जो बिहार के निवासी हैं और फिलहाल मोगा में रहते हैं, के बयान पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के पश्चात शव वारिसों को सौंप दिया गया। नरेश कुमारी ने कहा कि मृत्यु का असली कारण मेडिकल रिपोर्ट आने के पश्चात ही पता चलेगा।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







