- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Brampton Restaurant Shooting Case | Two Punjabis Arrested In Canada
कनाडा के ब्रैम्पटन में एक रेस्तरां के भीतर हुए हिंसक विवाद और गोलीबारी के मामले में पील रीजनल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ब्रैम्पटन निवासी 29 वर्षीय प्रभजोत नागरा और 34 वर्षीय गुरविंदर
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 10 अक्टूबर को तड़के लगभग 1:27 बजे एयरपोर्ट रोड और कोट्रेल बुलेवार्ड के पास स्थित एक रेस्तरां में हुई थी, जहां गोली चलने की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी। जांचकर्ताओं का आरोप है कि रेस्तरां के अंदर हुई कहासुनी के बीच एक व्यक्ति के सिर पर कथित तौर पर हथियार से वार किया गया और इसी दौरान गोली भी चलाई गई। हालांकि, इस हमले में पीड़ित को आई चोटें जानलेवा नहीं थीं।
पुलिस बोली-दोनों के खिलाफ 6 इल्जाम तय किए गए पुलिस ने इस प्रकरण में 5 नवंबर को प्रभजोत नागरा को गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ आशय के साथ हथियार चलाने, हथियार के लापरवाहीपूर्ण इस्तेमाल, खतरनाक मकसद से हथियार रखने, हथियार से हमले, जमानत शर्तों का उल्लंघन और प्रतिबंध आदेश के बाद भी हथियार रखने समेत छह आपराधिक इल्जाम लगाए गए हैं। गिरफ्तारी के पश्चात नागरा को जमानत सुनवाई हेतु हिरासत में रखा गया। इसके बाद पुलिस ने 11 नवंबर को दूसरे आरोपी गुरविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ दो आपराधिक इल्जाम दर्ज किए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।







