पठानकोट। लायंस क्लब पठानकोट ने ढांगू रोड स्थित में ड्राइंग प्रतियोगिता क्लब अध्यक्ष डॉ. तरसेम सिंह की अध्यक्षता में करवाई। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के 8 से 12 साल आयु वर्ग के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें जीएम सज्जन कुमार तथा प्रिंसिपल नीरज मोहन पुरी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल के सहयोग से निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का विषय "बदलता पर्यावरण’ रखा था, जिस पर बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते आकर्षक चित्र बनाए। प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में जेएमके स्कूल की सुरवीन कौर फर्स्ट, डैफोडिल स्कूल की अराविया सेकेंड तथा ब्लूमिंग बड स्कूल की कृषिका थर्ड रही। अंत में विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, स्कूल बैग एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके क्लब सचिव अवतार अब्रोल, पीआरओ रवनीत गड्ड, रणदीप सिंह, संदीप कोहली, मनिंदर सिंह बोबी, संदीप अग्रवाल, अमित कुमार, मीनू अग्रवाल मौजूद थे।
लायंस क्लब की ड्राइंग में जेएमके स्कूल की सुरवीन कौर फर्स्ट
प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में जेएमके स्कूल की सुरवीन कौर फर्स्ट, डैफोडिल स्कूल की अराविया सेकेंड तथा ब्लूमिंग बड स्कूल की कृषिका थर्ड रही। इस मौके क्लब सचिव अवतार अब्रोल, पीआरओ रवनीत गड्ड, रणदीप सिंह, संदीप कोहली, मनिंदर सिंह बोबी, संदीप अग्रवाल, अमित कुमार, मीनू…
EEditor
29 नव॰ 2026, 12:12 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






