पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने अपने विद्यार्थी संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) बदलाव किया है। पार्टी ने राजविंदर सिंह सिद्धू को पंजाब एनएसयूआई का एडहॉक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 28 नवंबर को इस रिश्ते में आधिकारिक आदेश जारी किया। नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू होगी। राजविंदर सिंह सिद्धू इससे पहले पंजाब एनएसयूआई के उपाध्यक्ष और मोहाली एनएसयूआई के अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन में उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें अब प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी है। मैंने हलके की सेवा के लिए मौका देने की बात कहीं थी एनएसयूआई के प्रधान इशरप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि वह अपनी पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करना चाहते हैं। उन्होंने हाईकमान से अनुरोध किया था कि हलके में पहुंचने में उन्हें काफी समय लग जाता है। आज उनके भाई को एडहॉक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी लगन और समर्पण के साथ निभाएंगे। पार्टी ने अब उन्हें फतेहगढ़ साहिब की जिम्मेदारी सौंपी है।