कपूरथला में 27 नवंबर की रात 8 बजे सिविल डिफेंस की ओर से एयर रेड वार्निंग, रेस्क्यू और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल किया जाएगा। यह अभ्यास पुरानी कचहरी में किया जाएगा। SDM जसजीत सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया और अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की।

बैठक में सिविल डिफेंस, नगर निगम, पंजाब होम गार्ड्स, स्वास्थ्य महकमा, पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF), PSPCL और राजस्व विभाग के अफसर शामिल हुए।

रात आठ बजे होगा मॉक ड्रिल : एसडीएम

विज्ञापनIn-Article Banner

SDM जसजीत सिंह ने बताया कि रात 8 बजे एयर रेड वार्निंग सिग्नल के साथ मॉक ड्रिल शुरू होगी। इसी बीच दो मिनट तक हाई-लो पिच में सायरन बजेगा। इसके पश्चात तय योजना के मुताबिक ब्लैकआउट का अभ्यास होगा। उन्होंने लोगों से गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने की अपील की। जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

मॉक ड्रिल में आग बुझाने, खोज और बचाव, प्राथमिक इलाज, घायलों को सुरक्षित जगह पहुंचाने, यातायात और भीड़ संभालने का अभ्यास किया जाएगा। इसका उद्देश्य विभागों के बीच तालमेल और आपात हालत में उनकी तैयारी को परखना है।

दो मिनट बजेगा हाई-पिच सायरन

SDM ने जानकारी दी कि अभ्यास पूरा होने के पश्चात लगातार दो मिनट तक हाई-पिच सायरन बजेगा। यह 'ऑल क्लियर सिग्नल' होगा और लोगों को मॉक ड्रिल समाप्त होने का संकेत देगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में यह दूसरी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल है। इस साल इससे पहले भी एक अभ्यास किया जा चुका है। नियमित अभ्यास से आपात हालत की तैयारियों का आकलन किया जाएगा और कमियों की पहचान कर सुधार किया जाएगा।

SDM जसजीत सिंह ने शहरवासियों से बताया कि सायरन और ब्लैकआउट देखकर घबराएं नहीं। यह पहले से तय मॉक ड्रिल है और इसका किसी वास्तविक खतरे से संबंध नहीं है। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर