- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Tarn Taran Police Seize Foreign Pistols & Ammunition In Khemkaran
खेमकरण पुलिस ने गांव मनावा में हथियार बरामद किए हैं। ये हथियार श्मशानघाट के पास एक खेत में पड़े मिले। पुलिस ने मौके से दो विदेशी पिस्तौल जब्त की हैं।
इनमें ऑस्ट्रेलिया निर्मित ग्लॉक और तुर्की निर्मित जिगाना शामिल हैं। हथियारों के साथ चार मैगजीन और पांच कारतूस भी मिले हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस हथियारों के स्रोत का पता लगा रही है।
पुलिस ने हथियारों को लिया कब्जे में
पुलिस को खेत में हथियार पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके पश्चात एएसआई हरदयाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तलाशी ली। खेत की खुली जगह से हथियार बरामद होने के पश्चात उन्हें कब्जे में ले लिया गया।
इस प्रकरण में थाना खेमकरण में मुकदमा नंबर 137 दर्ज किया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ असलहा एक्ट की धारा 25, 26 और 29 के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार वहां किसने और किस मकसद से रखे थे। इनके किसी आपराधिक वारदात में इस्तेमाल की आशंका की भी जांच की जा रही है।







