सुजानपुर (पठानकोट)| कर्मोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल आज मोहल्ला शेखां में धूमधाम से आयोजित की जा रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए भूपेंद्र कुमार और राजू मॉडल ने बताया कि इस अवसर पर सुबह हवन यज्ञ, इसके पश्चात चौकी और दोपहर के समय लंगर श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। जिसके चलते उन्होंने बिरादरी के समस्त सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि मोहल्ला शेखां सुजानपुर में स्थित देवस्थान पहुंचकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य के भागीदार बने। इस घटनास्थल पर मनीष महाजन, रोहित महाजन, मनु महाजन आदि उपस्थित थे।