भास्कर न्यूज | पठानकोट व्यापार मंडल पठानकोट के चेयरमैन राजेश पुरी की अध्यक्षता में एक शिष्टमंडल ने नवनियुक्त डीएसपी विक्रांत सलारिया से मुलाकात की। इस अवसर पर जिला प्रभारी भारत महाजन, पंजाब प्रदेश महासचिव एलआर सोढ़ी, पंजाब सचिव सुनील महाजन, महासचिव राकेश महाजन, समिति मार्केट प्रेसिडेंट नरेंद्र वालिया, रीजन चेयरमैन अमित नैयर, मनु महाजन, प्रिंस अरोड़ा, इंदरजीत सिंह और राजेश भाटिया ने विक्रांत सलारिया को इंस्पेक्टर विजिलेंस से पदोन्नत होकर डीएसपी बनने पर शुभकामनाएं दीं। डीएसपी सलारिया ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग जरूरी है।