नूरवाला रोड स्थित विवेक धाम में 29 और 30 नवंबर को दो दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। मंगलम वैल्फेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी के तत्वावधान में होने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान वाराणसी से पधारे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी महाराज के पावन सान्निध्य एवं अध्यक्षता में संपन्न होगा। सोसायटी के सदस्यों ने महायज्ञ की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि 500 से ज्यादा महिलाएं एक साथ बैठकर मां ललिता त्रिपुर सुंदरी के स्वरूप का शुद्ध कुमकुम से अर्चन करेंगी। 48 घंटे चलने वाले इस महायज्ञ का मकसद शहर की सुख-शांति, परिवारों की खुशहाली और विश्व कल्याण है। 29 को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मातृ शक्ति सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां भगवती की आराधना करेगी। शास्त्रों में कोटि का अर्थ एक करोड़ होता है। इस दुर्लभ वैदिक अनुष्ठान में श्री ललिता सहस्रनाम के मंत्रों का एक करोड़ बार उच्चारण करते हुए प्रत्येक नाम के साथ मां भगवती के श्रीविग्रह और श्रीयंत्र पर शुद्ध कुमकुम अर्पित किया जाता है।
विवेक धाम में 500 महिलाएं करेंगी मां ललिता त्रिपुरसुंदरी का सिंदूर अर्चन
नूरवाला रोड स्थित विवेक धाम में 29 और 30 नवंबर को दो दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। मंगलम वैल्फेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी के तत्वावधान में होने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान वाराणसी से पधारे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी महाराज के पावन सान्निध्य एवं अध्यक्षता में…
EEditor
24 नव॰ 2026, 08:16 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E





