- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Khalsa Educational Institutions Organised Nagar Kirtan Till Harmandar Sahib
श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के अधीन सभी शिक्षण संस्थानों की ओर से सचखंड श्री हरमंदर साहिब तक शहर कीर्तन सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में निकले इस नगर कीर्तन में खालसा यूनिवर्सिटी के वीसी, रजिस्ट्रार, कॉलेजों व स्कूलों के प्रिंसिपल, स्टाफ और 40 हजार विद्यार्थियों ने शिरकत की।
शहर कीर्तन पुतलीघर चौक, रेलवे स्टेशन, भंडारी पुल और हॉल बाजार से होते हुए हरमंदर साहिब परिसर पहुंचा। मार्ग में विद्यार्थियों ने गुरबाणी जयकारों के साथ गतका के शानदार जौहर दिखाए और सफाई व्यवस्था भी संभाली। हरमंदर साहिब प्लाजा में अरदासिये भाई निशान सिंह ने अरदास की।
इसके पश्चात दरबार साहिब के प्रमुख प्रबंधक मेजर सिंह, अतिरिक्त प्रबंधक गुरिंदर सिंह, अमृतपाल सिंह भुल्लर, रणधीर सिंह व जतिंदर सिंह ने प्रो-चांसलर व आनरेरी सचिव राजिंदर मोहन सिंह छीना, वीसी डॉ. महल सिंह, अकादमिक डीन डॉ. सुरिंदर कौर, रजिस्ट्रार डॉ. खुशविंदर कुमार, डीन डॉ. आरके धवन, डीन डॉ. कमलजीत सिंह, धर्म अध्ययन विभागाध्यक्ष डॉ. इंद्रजीत सिंह गोगोआनी, संयुक्त सचिव गुनबीर सिंह, अजमेर सिंह हेर, राजबीर सिंह, लखविंदर सिंह ढिल्लों, परमजीत सिंह बल्ल व गुरप्रीत सिंह गिल को सिरोपे भेंट किए। छीना ने गुरु साहिब के सत्य, नाम सिमरन, किरत करो, वंड छको और भाईचारे के संदेश पर चलने का आह्वान किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आत्म सिंह रंधावा ने विद्यार्थियों की सेवा को सराहा।
इस घटनास्थल पर काउंसिल सदस्य डॉ. सुखबीर कौर माहल, रमिंदर कौर, टी.पी.एस. संधू, बिक्रमजीत सिंह, गुरमहिंदर सिंह, सरबजीत सिंह हुशियार शहर, अजीत सिंह, प्रिंसिपल डॉ. मनदीप कौर, डायरेक्टर डॉ. मंजू बाला, डॉ. अमनप्रीत कौर, हरीश कुमार, हरीश कुमारी, सरदार गुरदेव सिंह, डायरेक्टर-कम-प्रिंसिपल डॉ. जसपाल सिंह, सरदार शरणजीत सिंह, लक्ष्मी मल्होत्रा, डॉ. एसके नागपाल, एएस गिल, जतिंदर कौर, निर्मलजीत कौर, गुरिंदरजीत कौर व परमजीत सिंह मौजूद रहे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







