मोगा जिले के गांव घोलिया खुर्द के सरपंच अमरजीत सिंह भुट्टो की अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते वक्त हादसा होने से जान चली गई। प्राप्त प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सरपंच अमरजीत सिंह अपने घर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक अनजाने में गोली चल गई, जिससे वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए। आनन-फानन में इलाज की व्यवस्था किए जाने के बाद भी अत्यधिक गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सरपंच अमरजीत सिंह भुट्टो की अचानक हुई इस दुखद मौत की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद हादसे से आसपास के पूरे क्षेत्र और पड़ोसी गांवों में भी गहरा शोक व्याप्त है।