पंजाब सरकार ने दिवाली के मौके पर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों (PICTES) के महंगाई भत्ते (DA) में 40% की बढ़ोतरी की है। इसके बाद इन कर्मियों का DA 181% से बढ़कर 221% हो गया है।

इसके अलावा समग्र शिक्षा के तहत काम कर रहे 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने का निर्णय लिया गया है। सरकार के अनुसार, इन कर्मियों की सेवाएं कुछ वक्त पहले ही नियमित की गई थीं।

पंजाब सरकार ने बताया कि वह कर्मियों के कल्याण और उनके सुरक्षित भविष्य हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

विज्ञापनIn-Article Banner

जानिए, टीचर्स की सेलरी में कितनी बढ़ोत्तरी होगी कंप्यूटर टीचर्स का DA में 181% से बढ़कर 221% होने पर ₹15,000 बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों का वेतन ₹6,000, ₹25,000 बेसिक वालों का ₹10,000 और ₹35,000 बेसिक सैलरी वालों का ₹14,000 प्रतिमाह बढ़ जाएगा। यह वृद्धि केवल DA के अंतर के आधार पर होगी।

टीचर्स का DA पहले भी 33% बढ़ाया था जनवरी 2025 में पंजाब सरकार ने कंप्यूटर टीचर्स का DA 148% से बढ़ाकर 181% किया था। इससे 15 हजार रुपए की बेसिक सैलरी पर 4,950 रुपए, 25 हजार रुपए बेसिक सेलरी पर 8,250 रुपए और 35 हजार रुपए की बेसिक सेलरी 11,550 रुपए बढ़े थे। यह वृद्धि 1 जनवरी 2025 से प्रभावी की गई थी।

दूसरे सरकारी मुलाजिमों के DA में बढ़ोतरी पर भी विवाद पंजाब सरकार ने जुलाई 2020 के पश्चात भर्ती हुए लगभग 85 हजार कर्मचारियों का DA 42% से बढ़ाकर 60% करने का निर्णय किया था। इससे लगभग 18 प्रतिशत की वृद्धि होनी थी। हालांकि, इस निर्णय को लेकर विवाद खड़ा हो गया, क्योंकि प्रदेश के बाकी लगभग 3.15 लाख कर्मियों को उसी समय यह फायदा नहीं मिला।

कर्मचारी संगठनों ने इसे कर्मियों के बीच भेदभाव बताते हुए सवाल उठाए। इसके पश्चात सितंबर 2026 में सरकार ने सभी सरकारी कर्मियों और पेंशनर्स के DA में 8% की बढ़ोतरी कर इसे 42% से 50% किया।

3% अतिरिक्त DA बढ़ाने की घोषणा की वहीं, 4 नवंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 3% अतिरिक्त DA बढ़ाने की घोषणा की। इसके बावजूद कर्मियों का विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। कर्मियों और पेंशनर्स के लगभग 22,818 करोड़ रुपये के लंबित DA-DR एरियर का मामला पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट में भी चल रहा है।

-----------------

पंजाब सरकार ने 8 लाख मुलाजिमों-पेंशनर्स का DA 3% बढ़ाया:बेसिक पे 40 हजार तो ₹1200 ज्यादा मिलेंगे; CM बोले- कुल डीए 53% हुआ

पंजाब सरकार ने सरकारी मुलाजिमों के DA में 3% की वृद्धि कर दी है। यह बढ़ा DA दिसंबर की सैलरी से मिलेगा। इसका फायदा 8 लाख सरकारी मुलाजिमों-पेंशनर्स को मिलेगा। CM भगवंत मान ने चंडीगढ़ में इसकी घोषणा की। (पढ़ें पूरी खबर)

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर