पठानकोट| मॉन्टेसरी कैम्ब्रिज स्कूल, पठानकोट में विद्यार्थियों को जनगणना 2027 के महत्व, उद्देश्यों और प्रक्रिया से परिचित करवाने हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला जनगणना प्रभारी प्रवीण कुमार, जनगणना मास्टर और प्रशिक्षक नवनीत शर्मा तथा छत्तर सिंह, जनगणना प्रकोष्ठ से नितिन उपस्थित रहे। समस्त विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जनगणना से संबंधित जानकारी प्रदान की। विशेषज्ञों ने जनगणना के माध्यम से सटीक जनसंख्या संबंधी आंकड़े एकत्रित करने, प्रभावी योजनाओं के निर्माण और संसाधनों के समान वितरण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी कार्यक्रम किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान का आकलन किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने समस्त विशेषज्ञों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। विद्यालय के चेयरमैन विनोद महाजन, वाइस चेयरमैन आकाश महाजन तथा डायरेक्टर-प्रिंसिपल रश्मि आहलुवालिया ने इस पहल की प्रशंसा की। इस तरह के शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों में नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने तथा राष्ट्रीय विकास में उनकी भूमिका को समझने में सहायक होते हैं।
मॉन्टेसरी कैम्ब्रिज स्कूल में जनगणना पर संगोष्ठी करवाई
पठानकोट| मॉन्टेसरी कैम्ब्रिज स्कूल, पठानकोट में विद्यार्थियों को जनगणना 2027 के महत्व, उद्देश्यों और प्रक्रिया से परिचित करवाने हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला जनगणना प्रभारी प्रवीण कुमार, जनगणना मास्टर और प्रशिक्षक नवनीत शर्मा तथा छत्तर सिंह, जनगणना प्रकोष्ठ से नितिन उपस्थित रहे।
EEditor
29 नव॰ 2026, 11:10 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E






