जालंधर | सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, जालंधर परिसर में पारंपरिक क्रिसमस केक मिक्सिंग समारोह आयोजित किया गया। आयोजन का नेतृत्व विभागाध्यक्ष मनीष गुप्ता और विभागाध्यक्ष वरुण शर्मा ने किया। दोनों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर केक मिक्सिंग की प्रक्रिया की शुरुआत कराई। होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने गतिविधि में भाग लेते हुए केक मिक्सिंग की पारंपरिक विधि, इसमें प्रयुक्त सामग्री और इसके महत्व के बारे में सूचना ली। विद्यार्थियों के पश्चात संस्थान के स्टाफ सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। संस्थान की प्रिंसिपल कीर्ति शर्मा ने फैकल्टी और विद्यार्थियों के साथ फलों व अन्य सामग्रियों को मिलाकर परंपरागत रस्म पूरी कराई। इसी बीच सूखे मेवे, मेवे, कैंडिड फ्रूट्स, किशमिश और विभिन्न मसालों को बड़ी मात्रा में मिश्रित किया गया।