अमृतसर | ब्यास थाना पुलिस ने 14 साल की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के इल्जाम में एक युवक पर केस दर्ज किया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर ब्यास पुलिस ने 6 नवंबर को केस दर्ज किया। पुलिस को दी शिकायत में माखन सिंह निवासी ठठियां ने बताया कि 3 नवंबर को वे और उनकी पत्नी ईंट-भट्टे पर काम करने गए थे और बेटा स्कूल गया था। शाम करीब 5:30 बजे जब वे घर लौटे तो उनकी 14 वर्ष की बेटी घर पर मौजूद नहीं थी। काफी तलाश करने के पश्चात पता चला कि अभियुक्त हरमन सिंह निवासी गगड़भाना कॉलोनी, थाना ब्यास उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसआई विक्टर सिंह नाबालिग की बरामदगी हेतु छापेमारी कर रहे हैं।