भास्कर न्यूज | अमृतसर डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में दिवाली पर प्रिंसिपल डॉ. अंजना गुप्ता की अध्यक्षता में छठी और सातवीं क्लास के स्टूडेंट्स ने दो दिवसीय ‘कौशल दीपमाला मेला' लगाया। मेले की थीम ‘दीपों की भव्यता, कला और सृजन का उत्सव' रही, जिसका उद्देश्य स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी और प्रैक्टिकल स्किल्स को बढ़ावा देना था। मेले में पहुंचने पर स्टूडेंट्स ने प्रिंसिपल डॉ. अंजना गुप्ता का वेलकम किया और पौधा व मोमेंटो भेंट किया। दीप जलाकर प्रोग्राम की शुरुआत हुई। इसके बाद स्टूडेंट्स ने सीबीएसई की गाइडलाइंस के अनुसार ‘नो क्रैकर्स' मैसेज के साथ नुक्कड़ नाटक पेश किया और वायु और ध्वनि प्रदूषण के प्रति अवेयर किया। डॉ. अंजना गुप्ता ने दिवाली के इम्पॉर्टेंस पर बात करते हुए एनवायरमेंट सेफ्टी और सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के साथ फेस्टिवल मनाने का मैसेज दिया और मेले के इनॉग्रेशन की अनाउंसमेंट की। मेले में दीया डेकोरेशन, रंगोली, क्राफ्ट, गेम्स, मेहंदी, विशिंग कार्ड्स, गिफ्ट्स और थाली डेकोरेशन के कई स्टॉल लगे। पेरेंट्स ने भी स्टॉलों को देखा और स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस की तारीफ की।