लुधियाना | प्रभु का जीवन-चरित्र मानव समाज हेतु प्रेरणा का स्रोत है। पावन कथा रूपी गंगा में डुबकी लगाने से व्यक्ति अपने कर्म-संस्कारों की कालिमा से शुद्ध होता है, पर प्रभु प्राप्ति हेतु श्रद्धा आवश्यक है। यह अभिव्यक्ति जमालपुर स्थित श्री सनातन धर्

उन्होंने बताया कि अज्ञानता दूर करने हेतु सद्गुरु की शरण में जाकर दिव्य दृष्टि प्राप्त करना आवश्यक है, जिससे ज्योति स्वरूप परमात्मा का साक्षात्कार हो सके। प्रवचन में उन्होंने जानकारी दी कि प्रभु की पावन कथा से बढ़कर कोई दूसरा दिव्य ज्ञान रसायन नहीं , जो मानव के जीवन को मुक्ति व सद्गति प्रदान कर सके। कथा सुनकर माता पार्वती भगवान शिव से अमृत्व का वरदान प्राप्त करती हैं और शिव के गले की नरमुंड माला जीवों के आवागमन-चक्र का संकेत है।

अंत में आरती के साथ कथा का समापन हुआ। आयोजन में सतवीर अग्रवाल, राजिन्दर पाहवा, अश्वनी छाबड़ा, आशीष अग्रवाल, पूरन चंद, ललित सचदेवा, कृपाल सिंह, कुलभूषण, सुभाष अग्रवाल, तरसेम गुप्ता, राजेश पाठक, दीपक थापर और मुरलीधर अग्रवाल उपस्थित रहे।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर