पंजाब और चंडीगढ़ में नवंबर का दूसरा सप्ताह आरंभ होने के बाद भी ठंड ने जोर नहीं पकड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (10 नवंबर) को राज्य का मौसम ड्राई रहेगा। दो दिन 12 और 13 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद मौसम फिर शुष्क

सुबह शाम कुछ स्थानों पर कोहरे की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर भी ऐसा ही सिस्टम सक्रिय है। इसके अतिरिक्त आज (मंगलवार) से नवीन पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी हिमालयी इलाका को प्रभावित कर सकता है। पंजाब में अगले तीन दिन रात और सुबह के वक्त कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

रात के तापमान में उतार-चढ़ाव

पंजाब में रात के तापमान में औसतन 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक बना हुआ है। पठानकोट के केवीके में सबसे कम 12.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। लुधियाना में रात का तापमान 13.4 डिग्री रहा, जो पिछले दिन के मुकाबले 1.2 डिग्री कम है। वहीं, चंडीगढ़ में 14.6 डिग्री, पटियाला में 14.2 डिग्री, अमृतसर में 15 डिग्री और बठिंडा में 15.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में रात का तापमान 1 डिग्री और पटियाला में 0.6 डिग्री बढ़ा। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कहीं वर्षा नहीं हुई।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर