पंजाब भर में चल रहे 850 से अधिक आम आदमी क्लीनिकों की स्वास्थ्य सेवाएं बुधवार यानिी 25 नवंबर को पूरी तरह से ठप रहेंगी। अपनी लंबित मांगों को लेकर 'आम आदमी ਕਲੀਨਿਕ सांझा फ्रंट, पंजाब' के बैनर तले काम करने वाले मेडिकल अफसरों, फार्मेसी अफसरों और क्

संगरूर में जुटेंगे राज्य भर के स्वास्थ्य कर्मी आम आदमी क्लीनिकों में तैनात मेडिकल ऑफिसर, फार्मेसी ऑफिसर और क्लीनिकल असिस्टेंट लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार की अनदेखी के चलते उन्हें यह कड़ा कदम उठाना पड़ रहा है। प्रदेश भर के मुलाजिम संगरूर में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालेंगे और भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

भरोसे के पश्चात भी नहीं जारी हुआ नोटिफिकेशन सांझा फ्रंट के नेताओं ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर उनकी अब तक वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) पंजाब की मिशन डायरेक्टर साक्षी साहनी (IAS) और पूर्व डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज (DHS) डॉ. हतिंदर कौर के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में अधिकारियों और मंत्री की ओर से मांगों पर सैद्धांतिक सहमति जताते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया गया था। हालांकि, लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी सरकार की तरफ से किसी भी मांग का आधिकारिक नोटिफिकेशन या लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापनIn-Article Banner

मुख्यमंत्री से निजी दखल की अपील कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि उनका यह संघर्ष स्वास्थ्य प्रणाली के खिलाफ नहीं है, बल्कि दिन-रात मेहनत करके इस सिस्टम को मजबूत बनाने वाले कर्मियों के सम्मान और रोजगार की सुरक्षा हेतु है। यूनियन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की है कि वे इस मामले में निजी तौर पर दखल दें और उनकी जायज मांगों को मंजूरी देकर तुरंत आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करवाएं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट