पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर परमानंद नाके के पास रविवार सुबह ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।

हादसे में एक युवक की दोनों टांगें और दूसरे की एक टांग टूट गई। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। टीम ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

गलत साइड से आ रही थी बाइक

विज्ञापनIn-Article Banner

हादसा सुबह करीब 11:18 बजे परमानंद से सरना रूट पर हुआ। हादसे की जानकारी मिलने के पश्चात सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को रिकवर कर चिकित्सालय पहुंचाया।

एएसआई रविंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बाइक गलत साइड से आ रही थी जिसे ट्रक ने टक्कर मार दी है।

काम के सिलसिले से दीनानगर जा रहे थे दोनों

दोनों युवकों की पहचान ग्राम भोआ निवासी राजकुमार और ग्राम भगवानसर निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों सुबह सवा 10 बजे घर से किसी काम हेतु दीनानगर जा रहे थे।

घायल बोले- सामने से ट्रक आने से संभलने का मौका नहीं मिला

घायलों ने कहा कि जब वह परमानंद से सरना रूट पर पहुंचे तो सामने से अचानक ट्रक आ गया। जब तक वह कुछ समझ पाते ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और वह बेसुध होकर नीचे गिर गए।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर