लुधियाना| पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) परिसर में रविवार को बिरला ओपस लुधियाना 10के रन का आयोजन होगा। आयोजकों के अनुसार इसमें 1500 से ज्यादा प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक की भागीदारी रहने की बात कही गई है, जबकि महिलाएं भी भारी संख्या में दौड़ में उतरेंगी। कार्यक्रम में 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की तीन श्रेणियां रखी गई हैं, ताकि अलग-अलग आयु वर्ग और फिटनेस स्तर के धावक अपनी क्षमता के मुताबिक दौड़ सकें। दौड़ का फ्लैग ऑफ सुबह 6:45 बजे किया जाएगा। 10 के रन के प्रेसिडेंट पीयूष चोपड़ा और पारुल गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन छठे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि मकसद लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधि हेतु प्रेरित करना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
पीएयू में बिरला ओपस लुधियाना ‘10 के’ रन कल
लुधियाना| पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) परिसर में रविवार को बिरला ओपस लुधियाना 10के रन का आयोजन होगा। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक की भागीदारी रहने की बात कही गई है, जबकि महिलाएं भी भारी संख्या में दौड़ में उतरेंगी।
EEditor
21 नव॰ 2026, 08:34 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






