• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • 20 Attackers Arrived With JCBs To Seize The Plot And Demolished The Boundary Wall Of The Former Sarpanch; 25 Rounds Were Fired Upon The Protester.

तरनतारन रोड पर ताज पैलेस के सामने 18 से 20 हथियारबंद हमलावरों ने बुधवार देर रात पूर्व सरपंच की पुश्तैनी प्लॉट पर बन रही चारदीवारी और पिलरों को जेसीबी से ढहा दिया और विरोध करने पर घर की छत पर फायरिंग की।

करीब 25 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। वारदात स्थल से महज 200 मीटर दूर शहीदां साहिब गुरुद्वारा के नजदीकी चौक पर पुलिस की तैनाती रहती है। इसके बावजूद हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। थाना बी-डिवीजन पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले सरबजीत सिंह, बलराज सिंह उर्फ बोबी और 18 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आरोपी 5 गाड़ियों और बाइकों पर सवार होकर आए थे। एसीपी रविंदर सिंह के मुताबिक आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल से 20 खाली कारतूस बरामद हुए हैं। पूर्व सरपंच मेजर सिंह के मुताबिक, उनके घर के साथ लगते खसरा नंबर 1597 का खाली प्लॉट उनकी पुश्तैनी जमीन है और साल 1979 से उनके परिवार के कब्जे में है।

विज्ञापनIn-Article Banner

उनका इल्जाम है कि सरबजीत सिंह ने बलराज सिंह उर्फ बोबी के साथ मिलकर खसरा नंबर 1672 में दलजीत सिंह नाम के व्यक्ति से 72 गज जमीन का बयाना करवाया था। उस जमीन की वास्तविक लोकेशन उनके प्लॉट से करीब 7-8 किल्ले दूर दाना मंडी की तरफ है। इसके बावजूद अभियुक्त बयाने की आड़ में उनके प्लॉट पर कब्जा करना चाहते थे।

मेजर सिंह के अनुसार, सरबजीत सिंह पिछले एक महीने से उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकियां दे रहा था। उन्होंने दो दिन पहले ही अपनी जमीन पर पिलर डालकर चारदीवारी का काम प्रारंभ करवाया था। बुधवार रात लगभग 10:15 बजे वह घर में सो रहे थे। इसी दौरान बाहर जेसीबी चलने और शोर-शराबे की आवाज सुनकर छत पर पहुंचे तो देखा कि सरबजीत सिंह, बलराज सिंह उर्फ बोबी और उनके 18-20 साथी चारदीवारी और पिलर ढहा रहे थे। उनका इल्जाम है कि छत से विरोध करने पर सरबजीत ने साथियों को उन्हें गोली मारने हेतु बताया।

इसके पश्चात सरबजीत, बलराज और उनके कुछ साथियों ने सड़क और घर की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। मेजर सिंह ने छत की मुंडेर के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। उनके मुताबिक, कई गोलियां घर की दीवारों में लगीं। इसी दौरान स्कूटी पर जा रहे एक राहगीर को भी गोली लगी। वारदात के पश्चात आरोपी फरार हो गए।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट