प्रदूषण जांच सेंटर वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (पंजाब) को मांग पत्र भेजकर प्रदूषण सर्टिफिकेट जारी करने की नवीन फीस लागू करने, लाइसेंस व कैलिब्रेशन की अवधि बढ़ाने और तकनीकी व फील्ड स्तर की दिक्कतों का समाधान करने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि बीएस-6 वाहनों के प्रदूषण सर्टिफिकेट की वैधता 6 महीने से ज्यादा किए जाने के बावजूद पंजाब में शुल्क नहीं बढ़ाया गया, जबकि अन्य राज्यों में पहले ही फीस ज्यादा तय की जा चुकी है। एसोसिएशन ने 1 वर्ष और 3 वर्ष की वैधता के हिसाब से नई दरें लागू करने का सुझाव दिया है।

इसमें 1 वर्ष हेतु बीएस-6 टू-व्हीलर पेट्रोल 100, फोर-व्हीलर पेट्रोल/सीएनजी 160 और फोर-व्हीलर डीजल 200 और 3 वर्ष हेतु टू-व्हीलर पेट्रोल 300, फोर-व्हीलर पेट्रोल/सीएनजी 480 और फोर-व्हीलर डीजल 600 प्रस्तावित की गई है। सेंटर लाइसेंस की अवधि 1 वर्ष से बढ़ाकर 5 साल करने (प्रति आईडी 1 वर्ष के 2,000 के बजाय 5 वर्ष के लिए 10,000 फीस देने पर सहमति के साथ) और कैलिब्रेशन की अवधि 4 महीने से बढ़ाकर 1 वर्ष करने (हिमाचल राज्य की तर्ज पर) की मांग उठाई गई है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर