- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Protecting Nature And Cattle Is True Devotion: Mata Parjeet
सिविल लाइंस स्थित प्रेम नगर के टैंकी वाला पार्क में गिल परिवार की ओर से करवाई जा रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस अवसर पर कथा व्यास माता परजीत गिल ने भक्तों को गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाया।
उन्होंने बताया कि इंसान को कभी भी अपनी ताकत और पद का घमंड नहीं करना चाहिए क्योंकि भगवान हमेशा विनम्र भक्तों के साथ खड़े रहते हैं। कथा को आगे बढ़ाते हुए माता परजीत गिल ने कहा, जब देवराज इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति का अहंकार हो गया तो श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र की बजाय प्रकृति स्वरूप गोवर्धन पर्वत की पूजा करने हेतु प्रेरित किया। श्रीकृष्ण ने तर्जनी उंगली पर पूरा गोवर्धन उठाकर सात दिनों तक सबकी रक्षा की। अंत में इंद्र का घमंड टूट गया और उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने कहा कि इस लीला का मर्म यही है कि हम अपनी जड़ों से जुड़ें और आज के दौर में पेड़-पौधों व गायों को बचाना अपनी सबसे बड़ी जिम्मेदारी समझें।
आयोजक चन्नी गिल ने कहा कि कथा का समापन आज रविवार 29 नवंबर को होगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कथा और पूर्णाहुति के पश्चात अटूट भंडारा का कार्यक्रम किया जाएगा। पार्षद पुष्पेंद्र भनोट बिट्टू, अशोक सरीन, पूर्व पार्षद राजू थापर, सोनी बख्शी, नरेश सरीन, बॉबी शर्मा, बॉबी सोनी, ईश्वर शर्मा, विकास गोयल, प्रभात शुक्ला, गोल्डी खुराना, केतन लरोइया समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।







